Posts

Showing posts from July, 2020

सूरज

Image
Every child  is an artist. The problem is how to remain artist once we grow up. यह कहना है पाब्लो पिकासो का... अर्थात् हर बच्चा एक कलाकार होता है। समस्या यह है कि बढ़ती उम्र के साथ हम कैसे उस कलाकार को बचाएं। कुछ ही लोग होते हैं जो अपनी कला को ज़िंदा रख पाते हैं। यह कहानी है सूरज की जिसका जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। एक गरीब परिवार में लड़के का जन्म मां बाप की कई उम्मीदें बढ़ा देता है। घरवाले कहते थे, "यह बड़ा होकर पुलिस दारोगा बनेगा और हमारी गरीबी मिटाएगा।" पर उस छोटे से बच्चे के कुछ अलग ही सपने थें। वह कहता था, "नहीं, हम फोटो बनाने वाला बनेंगे।" एक बार की बात है, सूरज ने अपने चाचा की साइकिल पर "पुलिस" लिखा हुआ देखा। उसे उस लिखावट से प्यार हो गया। चाचा से पूछने पर उन्होंने बताया कि एक पेंटर हैं 'चौधरी जी' उन्हीं के यहां लिखवाया है। फिर क्या था.. वह ज़िद करने लगा कि हमरो के ओयजा ले चलअ। हमरा के ईहे सीखे के ह। सबके मना करने के बाद भी सूरज ने अपनी ज़िद नहीं छोड़ी। उसे तो अपनी राह दिख रही थी। चाचा को उसे चौधरी जी...

नादान ख़्वाहिशें और चित्रकारी

Image
साल 2000 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला सीरियल शाका लाका बूम बूम मेरा पसंदीदा हुआ करता था। संजू की वो जादुई पेंसिल सीरियल की केंद्रबिंदु थी जो प्रत्येक बच्चे की तरह मुझे भी चाहिए थी। मैं भी अपनी ज़रूरत के अनुसार कोई भी चित्र कॉपी पर बना उसे पाना चाहती थी।  बचपन की चाहत भी अजीब-ओ-गरीब थी। तब चाहत होती थी- अपने पसंदीदा रंग का गुब्बारा, खेलने को कुछ खिलौने.. जैैसे किचन सेट और डॉक्टर सेट, मिठाइयां, चॉकलेट और गुड़िया की। गुड़िया.. जिससे मैं ढेरों बातें करना चाहती थी और उसका ख़्याल बिल्कुल वैसे ही रखना चाहती थी जैसे मेरी मां मेरा रखती थी। उसके ढेर सारे कपड़े और मैचिंग जूती। इन सबके अलावा गर्मी के साथ-साथ ठंड के मौसम में भी आम चाहिए होते थे और ठंड के बाद गर्मी में भी गाजर की ख़्वाहिश रहती थी। गाजर का हलवा मुझे बेहद पसंद था। क्लास में हाईएस्ट मार्क्स और पढ़ने के लिए कहानियों की किताबें। लेकिन मुश्किल यह थी कि मुझे ड्रॉइंग नहीं आती थी। आम, गाजर, चॉकलेट के लिए खींची गई सीधी रेखा और बैलून बनाना भी मेरे लिए टेढ़ी खीर थी। इसलिए मैं उदास होकर सोचती.. पेंसिल मुझे मिल भी गई तो मेरे क...