Posts

Showing posts from May, 2021

ख़ुशी

Image
  2018 की पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए मैंने 'ख़ुशी' शीर्षक से यह पेंटिंग बनाई थी। तब रंग अच्छे दोस्त नहीं बनें थे, इसलिए मैंने बहुत ही साधारण तरीके से पेन और कलर पेंसिल की मदद से 'ख़ुशी' को दिखाया था।  इसके दो साल बाद यानी 2020 में कला पंक्ति की तरफ़ से नए साल के मौक़े पर आउटडोर पेंटिंग एग्जिबिशन का आयोजन किया गया था। 2020 तक रंग, ब्रश और कैनवास से भी दोस्ती हो चुकी थी। तब मैंने ख़ुशी वाली इस पेंटिंग को दुबारा से बनाया। यूं तो ख़ुशी की कोई निर्धारित परिभाषा नहीं होती लेकिन यह भी सच है कि बचपन वाली ख़ुशी दुबारा नहीं मिलती। एक छोटे बच्चे को कभी भी बड़े घर और बड़ी गाड़ी की चाहत नहीं होती। वह गुब्बारे, पतंग और अपने खिलौने से हीं खुश हो जाता है। छोटे बच्चों को देखकर एहसास होता है, "खुश होना कितना आसान है" और हम बड़े खुश होने के लिए कितने परेशान होते हैं।  ज़िंदगी चाहती थी हम अपने प्यालों में थोड़ी मोहब्बत उड़ेलें.. हमने उसमें नौकरी, पैसा, घर, गाड़ी मिलाकर ज़िंदगी का स्वाद फिका कर दिया..

मेरी पहली पेंटिंग प्रदर्शनी

Image
  बात सितंबर 2018 की है। उसी साल मैंने आर्ट सीखना शुरू किया था। मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन (एम एफ हुसैन) की जयंती पर हमारे आर्ट क्लास 'कला पंक्ति' की तरफ़ से हर साल दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। एम एफ हुसैन अपने समय के सबसे बड़े और महंगे पेंटर हैं। उन्हें भारत का पाब्लो पिकासो माना जाता है। 2018 की प्रदर्शनी मेरी पहली पेंटिंग प्रदर्शनी थी जिसके मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कलाकार  मेहदी शॉ  थे। तब मेरी दोस्ती रंगों से नहीं हुई थी, मैं पेन और डॉट वर्क किया करती थी, वह भी गूगल की मदद से। प्रदर्शनी के पहले कला पंक्ति के निदेशक और हमारे गुरु अशोक सर  ने स्पष्ट शब्दों में कहा था, "एक या दो पेंटिंग आपकी खुद की रचना होनी चाहिए।" चूंकि मैंने उसी साल आर्ट की शुरुआत की थी, इसलिए मेरे लिए यह थोड़ा मुश्किल था।  बहुत सोचने के बाद मैंने पेन और डॉट वर्क से एक पेंटिंग बनाई जिसमें एक दुल्हन आईने के सामने खड़ी है। लाल रंग के लहंगे में सजी संवरी दुल्हन यूं तो बेहद खूबसूरत दिख रही है पर आईने में वह ख़ुद को उस रूप में नहीं देखना चाहती। यह मेरी पहली रचना है जो ...