Posts

Showing posts from December, 2020
Image
  यूं तो मुझे मेरे कमरे की हर एक चीज़ बहुत सलीके से रखने की आदत है, किताबें, रंग, कपड़े सब अपनी जगह पर हों। बिस्तर और टेबल पर ज़रूरी सामान के अलावा कोई अतिरिक्त सामान हो, ये मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं। हां, ये बात अलग है कि मेरे ज़रूरी सामान की फ़ेहरिस्त बहुत लंबी है। मेरे ज़रूरी सामान में रंग, ब्रश, किताबें, डायरी, कलम, पेंसिल, कागज, कैनवास सब शामिल हैं।  रंगों में भी मुझे हर तरह के रंग चाहिए होते हैं; एक्रेलिक, पेंसिल, स्केच, ऑयल पेस्टल। किताबें कुछ कोर्स की तो कुछ फिक्शन, नन फिक्शन या कविता की। ये सभी सामान मुझे मेरे इर्द गिर्द हीं चाहिए होते हैं, या तो मेरे टेबल पर या बिस्तर पर। आधे बिस्तर पर मेरे सामान और बाकी बचे आधे पर मैं और मेरी बहन सोते। लॉकडाउन के समय तो मेरी दुनिया मेरे कमरे के टेबल, कुर्सी और बिस्तर तक हीं सीमित हो गई थी। मैं हर वक्त रंगों से घिरी होती, कैनवास और काग़ज़ पर अपने कल्पनाओं के पतंग उड़ाती, धागे की जगह रंग तो कभी शब्द लगाती। फिर उसे आसमां में ऊंचाई तक उड़ाने की कोशिश करती। हां, मुझे पता है, अभी मेरी पतंग ऊंचाई तक उड़ान नहीं भर पाती। कभी कभी तो एकदम से क...