सूरज
Every child is an artist. The problem is how to remain artist once we grow up. यह कहना है पाब्लो पिकासो का... अर्थात् हर बच्चा एक कलाकार होता है। समस्या यह है कि बढ़ती उम्र के साथ हम कैसे उस कलाकार को बचाएं। कुछ ही लोग होते हैं जो अपनी कला को ज़िंदा रख पाते हैं। यह कहानी है सूरज की जिसका जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। एक गरीब परिवार में लड़के का जन्म मां बाप की कई उम्मीदें बढ़ा देता है। घरवाले कहते थे, "यह बड़ा होकर पुलिस दारोगा बनेगा और हमारी गरीबी मिटाएगा।" पर उस छोटे से बच्चे के कुछ अलग ही सपने थें। वह कहता था, "नहीं, हम फोटो बनाने वाला बनेंगे।" एक बार की बात है, सूरज ने अपने चाचा की साइकिल पर "पुलिस" लिखा हुआ देखा। उसे उस लिखावट से प्यार हो गया। चाचा से पूछने पर उन्होंने बताया कि एक पेंटर हैं 'चौधरी जी' उन्हीं के यहां लिखवाया है। फिर क्या था.. वह ज़िद करने लगा कि हमरो के ओयजा ले चलअ। हमरा के ईहे सीखे के ह। सबके मना करने के बाद भी सूरज ने अपनी ज़िद नहीं छोड़ी। उसे तो अपनी राह दिख रही थी। चाचा को उसे चौधरी जी...