मेरी पहली पेंटिंग प्रदर्शनी
बात सितंबर 2018 की है। उसी साल मैंने आर्ट सीखना शुरू किया था। मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन (एम एफ हुसैन) की जयंती पर हमारे आर्ट क्लास 'कला पंक्ति' की तरफ़ से हर साल दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। एम एफ हुसैन अपने समय के सबसे बड़े और महंगे पेंटर हैं। उन्हें भारत का पाब्लो पिकासो माना जाता है।
2018 की प्रदर्शनी मेरी पहली पेंटिंग प्रदर्शनी थी जिसके मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कलाकार मेहदी शॉ थे। तब मेरी दोस्ती रंगों से नहीं हुई थी, मैं पेन और डॉट वर्क किया करती थी, वह भी गूगल की मदद से।
प्रदर्शनी के पहले कला पंक्ति के निदेशक और हमारे गुरु अशोक सर ने स्पष्ट शब्दों में कहा था, "एक या दो पेंटिंग आपकी खुद की रचना होनी चाहिए।" चूंकि मैंने उसी साल आर्ट की शुरुआत की थी, इसलिए मेरे लिए यह थोड़ा मुश्किल था।
बहुत सोचने के बाद मैंने पेन और डॉट वर्क से एक पेंटिंग बनाई जिसमें एक दुल्हन आईने के सामने खड़ी है। लाल रंग के लहंगे में सजी संवरी दुल्हन यूं तो बेहद खूबसूरत दिख रही है पर आईने में वह ख़ुद को उस रूप में नहीं देखना चाहती। यह मेरी पहली रचना है जो मेरी सबसे पसंदीदा है।
मेरी दूसरी रचना पर्यावरण से संबंधित थी जिसमें एक ओर फूल, बादल, चिड़िया, किसान सभी को खुशहाल दिखाया गया है तो वहीं दूसरी ओर मानवीय कारणों से पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को। पौधों की उपयोगिता और जंगलों की कटाई के प्रभाव को दिखाती मेरी यह पेंटिंग:-







Beautiful and meaningful
ReplyDelete